Deep meaning quotes on life | डीप मीनिंग कोट्स ऑन लाइफ

Inspirational quotes about life

Deep meaning quotes on life की बात की जाए तो हमारी जिंदगी Moments से भरी पड़ी है। एक एक moment’s को उठाके हम कई दिनों तक चर्चा कर सकते है। जिंदगी इन्ही लम्हों से बनी हुई है। Deep meaning quotes on life मे आपको life quotes in Hindi मिल जाएंगे जिसमे life का deep meaning आपको आसानी से नजर आ जाएगा। इंसान की जिंदगी कई छोटे बड़े लम्हों की मोहताज होती है। जिनमे से कुछ पल हमे Inspire करते रहते है जिनका जिक्र हमने Inspirational quotes on life मे किया हुआ है। जिंदगी के वो पल हमे motivate करते रहते है तभी तो हमने Inspirational quotes about life को इतनी गहराई से लिखना पसंद किया।

Life-changing messages

Deep meaning quotes on life मे आपको हर Hindi quotes या English quotes के नीचे एक description देखने को मिलेगा जिसमे हमने उस quote के पीछे की गहराई को नापने की कोशिश की है। Deep meaning quotes यानि की गहराई वाले quotes, quotes मे कितनी गहराई हो सकती है यही बात हमने इस article मे देने की कोशिश की है। और यही बात हमे Best quotes on life लिखने पर मजबूर कर देती है। कई quotes ऐसे होते है जो हमारी जिंदगी बदल देते है, हमारी जिंदगी को एक नई राह देते है, एक नई मंजिल देते है और उन्ही को हम Life changing quotes कहते है। और यह life changing quotes आपको इन deep meaning quotes on life मे ज्यादातर देखने को मिलेंगे।

Positive quotes on life

यहापर आपको unique quotes on life भी बखूबी से नजर आएंगे। Unique मतलब खास, अद्वितीय जिसका जिक्र कही पर आपको नहीं मिलेगा। Deep meaning quotes on life लिखने का हमारा यही इरादा रहा है की Quotes की गहराई तक हर कोई पहुँच सके उसे नाप सके। इस blog मे आपको कई सारे ऐसे quotes मिल जाएंगे जिनकी गहराई असीम है। जिनको नापना इतना आसान नहीं है जितना हम समझते है क्योंकि जैसा हम प्रयास करेंगे वैसी गहराई और बढ़ती जाएगी। Deep meaning quotes on life मे आपको Positive quotes on life भी मिलेंगे जिससे आपके जीवन life मे सकरात्मकता यानि की Positiveness आ जाएगा।

तो चलो इन Deep Meaning Quotes की गहराई मे जाकर उनका आनंद ले और अपने दोस्तों के साथ भी इन Quotes को Share करे ताकि वो भी इन deep meaning quotes on life का आनंद उठा पाए। धन्यवाद।    

Deep Meaning Quotes in Hindi

 
life quotes in hindi, लाइफ कोट्स इन हिंदी,
quotes on life
जिंदगी में कई चीजें इसीलिए जल्दी नहीं मिलती ताकि बाद में उसकी अहमियत कम ना हो जाए। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –

जिंदगी मे कई बार हमे कई चीजे ना मिलने पर अफसोस होता रहता है। हमे लगता है की हमारी किस्मत ही खराब है। मेरे किस्मत मे उस बात का जिक्र ही नहीं है। पर वैसा नहीं होता। कई बार कुछ चीजे हमे इसलिए नहीं मिलती की बाद मे उससे बढ़िया चीजों का जिक्र हमारी किस्मत मे लिखा होता है। और कई चीजे हमे इसलिए नहीं मिलती की बाद मे उसकी अहमियत कम ना हो जाए इसका मतलब यह है की जो चीजे हमे आसानी से मिलती है उसकी हमे कीमत नहीं होती क्योंकि उसके लिए हमने कष्ट नहीं लिए होते। इसलिए जो चीजे हमे पूरी मेहनत करने के बाद मिलती है उसकी कीमत और अहमियत हमारी जिंदगी मे सबसे ज्यादा होती है। इसीलिए उन चीजों का हमारे जिंदगी मे जिक्र होता जरूर है पर उसके लिए हमे थोड़े कष्ट लेने की जरूरत होती है क्योंकि वही चीजे हमारी जिंदगी को एक सही दिशा देती रहती है।

fake people status in hindi, fake people in hindi, fake people quotes in hindi,
quotes on life
आजकल हर कोई आपसे किसी न किसी मतलब से ही रु-ब-रू होता है। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

आजकल की condition का अगर विचार किया जाए तो एक बात हमारे दिमाग मे जरूर आती है और वो है इंसान का जीने का रवैया। आजकल इंसान सिर्फ अपने बारे मे सोच रहा है। हर कोई आपसे जब मिलता है या आपके करीब आता है तो उसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है। फिर वो वजह अच्छी है या बुरी वो उस इंसान पर निर्भर करती है। हम उस वजह को मतलब भी कह सकते है। फिर वो मतलब किस तरह का भी हो सकता है। पर आजकल वो मतलब किसी भी हद तक गिर सकता है। क्योंकि इंसान की सोच भी बदल रही है। वो सोच कैसी होगी इसका अंदाज हमे आसानी से नहीं लग पाता।

deep truth of life quotes in hindi, heart touching life quotes in hindi, sad life quotes in hindi,
quotes on life
कुछ फ़ैसले ऐसे ही नहीं लिए जाते, उसके पीछे कई जख्म छुपे होते है जो हमें दिखाई नहीं देते। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

हमारी जिंदगी एक सफर है जो हमे कहा ले जानी वाली है इसकी हमे खबर नहीं होती। हमारे जिंदगी म कई बार ऐसे पढ़ाव आते है जहापर हमे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो हमे बहुत तकलीफों से गुजरना पड़ता है। और उस वक्त हम किसी से वो situation share भी नहीं कर सकते। उसी वक्त का जिक्र यहापर आता है। कई लोग ऐसे होते है जिनको अपना दुख दूसरों के साथ share करना ठीक नहीं लगता पर हम जब उन लोगों को देखते है तो वो दर्द हम महसूस कर सकते है। कई फैसलों के पीछे ऐसे कई जख्म छुपे होते है जिनका जिक्र कभी किसीके सामने नहीं हो पाता।

reality life quotes in hindi, bitter truth of life quotes in hindi, bitter truth of life meaning in hindi,
quotes on life
कई बार सामने वाला शख्स आपको असली वजह बता रहा होता है, पर आप उसे नजरअंदाज कर रहे होते है। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

इस भागदौड़ भरी जिंदगी मे हर कोई अपने काम मे व्यस्त है। किसी के पास क्या सही है और क्या गलत है यह देखने केलिए भी time नहीं है। और इसी बात के चलते हमारे सामने कई ऐसे प्रसंग होते रहते है जिनका हमे अंदाजा नहीं होता क्योंकि हमारे पास उसके बारे मे विस्तार से सोचने के लिए time ही नहीं होता है। हम किसी के मुह से कुछ भी सुनते है और उस पर विश्वास करते है। ऐसा ज्यादातर उस वक्त होता है जब कोई चीज viral होती है और हम किसी की भी comment पढ़ कर या कोई video देखकर उस बात पर विश्वास रखते है। कई बार हमारे सामने सच्चाई दिख रही होती है पर हम किसी के बातों मे फसकर उसे नजरअंदाज कर देते है। और इसी situation को दर्शाते हुए हम यह लिखते है की, कई बार सामने वाला शख्स आपको असली वजह बता रहा होता है पर आप उसे नजरअंदाज कर रहे होते है। फिर आप ऐसा क्यों कर रहे होते है ये उस time की situation पर निर्भर होता है। कई बार हम काम की वजह से वैसा कर रहे होते है या फिर किसी की गलत बातों मे आ कर आपसे वो गलती हो सकती है। इसीलिए जब हमारे सामने जब भी कभी ऐसी कोई situation आ जाए तो एक बार सामने वाले शख्स की बात कान खुले रख कर सुने और दूसरी बाजू को भी ठीक से परख लीजिए और फिर अपना निर्णय दे। किसी एक बाजू को देखकर कोई बाद फैसला लेने से बचे। क्योंकि इसी मे आपकी भलाई छुपी होती है।

fake people status in hindi, fake friends quotes in hindi, fake relationship quotes in hindi, proverbs about life, people strategy quotes in hindi,
quotes on life
कुछ लोग ऐसे होते है जो हमें लगता है कि बहुत अच्छे है, पर वैसा नहीं होता। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

इस बदलती हुई lifestyle मे लोग भी बदलते जा रहे है। कौन कैसा है यह हम आसानी से नहीं बता पाते। क्योंकि लोगों का जीने का रवैया बदलता जा रहा है। ऐसे कई लोग होते है जो दिखने मे हमे अच्छे नजर आते है पर होता कुछ और ही है। लोग दिखते कुछ और है और असल मे होता कुछ और ही। इसीलिए किसी के ऊपर सीधा भरोसा हम नहीं कर पाते। कुछ लोग अपने स्वार्थ केलिए कुछ भी कर सकते है। वो आपके साथ पहले पहले अच्छा बर्ताव करेंगे और एक बार उनका मकसद पूरा हुआ तो आपको भूल जाएंगे। इसी situation को दर्शाते हुए हम यह कहते है, कुछ लोग ऐसे होते है जो हमे लगता है की बहुत अच्छे है मतलब उस वक्त हमे उनका असली रूप पता नहीं होता और जब पता चलता है तो हमे मालूम हो जाता है की वो अच्छे नहीं है। पर उस वक्त देर हो चुकी होती है। इसीलिए हमे लोगों को ठीक से परखना बहुत जरूरी होता है।

life time quotes in hindi | quotes on time in hindi | कोट्स ऑन टाइम इन हिंदी
quotes on life
समय एक जाल कि तरह होता है, यदि हम उसे पहचान ना सके तो हम उस जाल में फस जाते है। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

वक्त किसी का नहीं होता यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। पर समय सभी को जिंदगी मे एक बार मौका जरूर देता है कुछ कर दिखाने का उसमे कुछ लोग कामयाब हो जाते है तो कुछ लोग नाकामयाब हो जाते है। समय मानो एक जाल की तरह होता है। जाल मतलब opportunities, failures यदि हम उस जाल को समझ नहीं पाए मतलब हम opportunities को पहचान ना सके तो हमारे सामने failure का option बच जाता है और हमे कामयाबी हासिल नहीं हो पाती। इसीलिए समय के जाल को पहचानो यानि की opportunities को पहचानो और जिंदगी मे कामयाबी हासिल करो यही हम इस quote के जरिए आप सभी को बताना चाहते है।

broken heart shayari, sad quotes about pain, sad status in hindi for life 2 line,
quotes on life
कुछ दर्द मिटते नहीं, वो हमारे दिल में बिना पानी के मछली जैसे तड़फते रहते है। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

हमारी जिंदगी moments से भरी होती है। जिंदगी मे कई सारे moments होते है जो हमे अक्सर याद आते रहते है। उन हसीन पलों मे रहना हमे पसंद होता है। पर जिंदगी मे ऐसे भी कुछ पल होते है जिनकी वजह से हमारी जिंदगी तकलीफों से जुड़ जाती है। उन लम्हों मे हमे दर्द के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता। सबकुछ दर्द भरा होता है। कई दर्द ऐसे होते है जिन्हे हम भूल नहीं पाते अगर भूलने की कोशिश की तो भी हम उन्हे भुला नहीं पाते। क्योंकि उस वक्त हमने उन पलों का सामना किया होता है जिनका जिक्र हम जिंदगी मे फिर से करना कभी पसंद नहीं करना चाहते। और इसी situation को दर्शाते हुए हमने यह line लिखी है की, कुछ दर्द मिटते नहीं वो हमारे दिल मे बिना पानी के मछली जैसे तड़पते रहते है।

sad quotes in english, feeling sad quotes, sad quotes for girls,
quotes on life
Sometimes we hate ourselves because of some unexpected reasons.. deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

जिंदगी का हर दिन कुछ न कुछ दे कर जाता है। हर दिन कुछ नया सीखने को हमे मिलता है। कभी कभी कुछ अच्छे लम्हों से जिंदगी हसीन बन जाती है तो कभी बुरे वक्त की वजह से जिंदगी का सुकून कई गुम हो जाता है। कई बार जिंदगी मे ऐसे पल आते है जहापर हमे सबकुछ सुना सुना लगता है। हमे ऐसा लगता है की जिंदगी मे कुछ नहीं रहा, सबकुछ बकवास है। ऐसे वक्त हम अपने आप से नाराज हो जाते है और हम अपने आपको दोष देते रहते है। हम अपने आप से नफरत करते है की क्यों मैंने ऐसा किया, मुझे वैसा नहीं करना चाहिए था। मेरी वजह से सबकुछ बिघड गया। मै ही हु सब situation का जिम्मेदार। सब मेरी ही गलती है। पर यह नफरत कुछ देर के लिए ही होती है वो ज्यादा देर तक नहीं टिक पाती। इसीलिए ऐसे वक्त अपने आपको संभालो। कई ऐसी जगह जाओ जहापर आप अच्छा महसूस कर सकते हो। क्योंकि जिंदगी मे उतार चढ़ाव आते ही रहते है और आते ही रहेंगे। इसीलिए अपने दिल को संभालो उसे ऐसी बातों मे खोने ना दे। 

reality life quotes in hindi, deep reality of life quotes in hindi, deep meaning quotes on life in hindi,
quotes on life
जो दिखता है वो कई बार वास्तव में नहीं होता, और जो नहीं दिखता वो वास्तव में हो सकता हैं। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

वास्तविकता वही होती है जो कई बार हमे दिखाई नहीं देती। आजकल कई लोग ऐसे है जो दिल से बहुत अच्छे होते है पर उनको लोग कीमत नहीं देते और कुछ लोग इतने घटिया होते है जो लोगों का नुकसान करने के अलावा कुछ नहीं करते उनको लोग कीमत देते है। ठीक इसी situation को मद्दे नजर रखते हुए इस quote का निर्माण हुआ है। कई लोग बुरे काम करने के बावजूद भी अपनी पहचान अच्छी बनाने मे कामयाब होते है और उन लोगों को समाज मे कीमत भी होती है। और यही आजकल की सच्चाई बन गई है। बुरे लोगों को समाज मे कीमत है और अच्छे लोगों को समाज मे कोई नहीं पूछता। इसीलिए हम कहते है की जो दिखता है मतलब बुरे लोगों का कारनामा वो वास्तव मे अच्छा नहीं होता और जो नहीं दिखता मतलब अच्छे लोगों का काम वो वास्तव मे हो सकता है।

time changing quotes in hindi, life changing quotes in hindi, time status hindi,
quotes on life
समय बदलने वाली चीज है, आज जो लोग बिछड़े हुए होंगे वो कल शायद आपको एकसाथ नजर आएंगे। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

समय के चलते इंसान बदलता रहता है। समय कब किसीको कितना बदल दे ये हम आसानी से बता नहीं सकते। हम जब समाज या society मे रहते है तब कई लोग हमे बिछड़े हुए नजर आते है। किसी का किसी से झगड़ा हुआ होता है तो कोई किसी से रूठा हुआ नजर आता है। पर जब किसी को किसी की जरूरत पड़ती है तो वो शख्स बिछड़े हुए लोगों को याद करता है और उनसे दोस्ती करने को आगे बढ़ता है। इसका उदाहरण अगर दे तो election सबसे बढ़िया उदाहरण साबित होगा। क्योंकि जब election का वक्त आता है तब कोई कितना भी किसीसे रूठा हो वो उनसे दोस्ती का हाथ माँगता है। उसको सिर्फ अपना विजय नजर आ रहा होता है इसलिए वो सिर्फ अपने voting के बारे मे सोच रहा होता है। ठीक वैसे ही कुछ कामों के चलते कई बिछड़े हुए लोग आपको बाद मे एक साथ नजर आते हुए दिख सकते है।

life understanding quotes in hindi, deep meaning quotes in hindi, mistakes of life quotes in hindi,
quotes on life
जाने अंजाने में हम कुछ ऐसी बाते कह जाते है जो आगे जा कर हमारी गलती बन जाती है। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

हम जब किसीसे बात कर रहे होते है खासकर हम जब मोबाईल पर बात कर रहे होते है तब वो इंसान हमारे सामने नहीं होता जिससे हम बात कर रहे होते है। और इसिके चलते हमे कई बार यह नहीं पता होता की हम क्या बात कर रहे होते है। उस वक्त हमारे मुह से कई ऐसे शब्द निकल आते है जिसकी वजह से सामने वाला इंसान हम से नाराज हो जाता है। जाने अनजाने मे हम वो बाते कह जाते है जिन बातों का बोलना हमारे लिए सही नहीं होता। और बाद मे हमे उसका पछतावा होता है। इसीलिए हम जब किसीसे फोन पर बात कर रहे होते है तब थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होता है की कई हमारी बातों की वजह से सामने वाला शख्स हमसे नाराज ना हो जाए। इस बात को आपने अगर अच्छी तरह से जाना तो आपकी कई गलतिया होने से बच सकती है।

the power of habit, habits quotes in hindi, habits life quotes in hindi,
quotes on life
कुछ आदतें ऐसी होती है जो छोड़ने को मन करता है पर दिल नहीं मानता। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

इंसान की जिंदगी मे अगर कोई चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है तो वो है इंसान की आदत। कई बार किसी आदत से छुटकारा पाना आम आदमी के लिए असंभव होता है। एक बार कोई आदत हमारे शरीर को जखड़ जाए तो वो आदत हमसे आसानी नहीं छूट पाती। इसीलिए कोई भी आदत हमारे शरीर को लगाने से पहले हमे हजार बार सोचना जरूरी होता है। यहापर आदत मतलब सिर्फ शराब की या सिगरेट पीने की आदत की हम बात नहीं कर रहे। आदत मतलब गलत सोचने की आदत या फिर गलत काम करने की आदत। एक बार हमे गलत सोचने की आदत लग गई तो फिर वो आदत हमसे छूट नहीं पाती और उसी आदत के चलते हमसे कई गलत काम हो जाते है। कई बार कुछ लोग depression मे भी चले जाते है। और बाद मे हम जब वो आदत छोड़ने जाते है तब हमारा दिल उस आदत को छोड़ने पर राजी नहीं होता। इसीलिए कोई भी आदत हमारे शरीर को लगाने से पहले एक बार उस आदत के बारे मे सोचना हमारे लिए सही साबित हो सकता है।

deep truth of life quotes in hindi, heart touching life quotes in hindi, life tragedy quotes in hindi,
quotes on life
किसी को आपकी परवाह नहीं होती, सब मतलब केलिए आपका सिर्फ इस्तेमाल कर रहे होते है। deepmeaningquotes.com

Deep Meaning –  

आजकल हर कोई सिर्फ अपने बारे मे सोचता रहता है। हर कोई यह सोच रहा है की, मेरा फायदा कैसे होगा चाहे उसमे किसी का कितना भी नुकसान क्यों ना हो जाए। पर उनको सिर्फ अपनी पड़ी होती है। हर कोई इसका मतलब यह नहीं की सभी लोग, कुछ लोग अच्छे भी होते है पर ज्यादातर लोग इस तरह के होते है। और इस तरह की सोच रखने वाले लोगों को किसी की परवाह नहीं होती वो अपना मकसद पाने केलिए हर किसी का इस्तेमाल कर रहे होते है। ऐसे लोगों से दूर रहने मे ही आपकी भलाई होती है। आप जितना उन लोगों के नजदीक जाएंगे उतना वो लोग आपका इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि उनको किसी बात की चिंता नहीं होती। इसीलिए हम इतना ही कहना पसंद करेंगे की आप ऐसे लोगों को पहचान कर उनसे दूरी बनाए और अपने आपको सही राह पर ले जाए।

Check this also,

One thought on “Deep meaning quotes on life | डीप मीनिंग कोट्स ऑन लाइफ”

Comments are closed.